8th Class Science Notes in Hindi Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक (Synthetic Fibers and Plastics ) Class 8 Science Chapter 3 in Hindi Notes
Table of Contents
8th Class Science Notes in Hindi Chapter 8th Class Science Notes in Hindi Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक (Synthetic Fibers and Plastics )
8th Class Science Notes in Hindi chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक (Synthetic Fibers and Plastics ) इस अध्याय में हमे संश्लेषित अथवा मानव निर्मित रेशे,बहुलक (अंग्रेजी में पॉलीमर), रेयॉन अथवा कृत्रिम रेशम, ऐक्रिलिक, थर्मोप्लास्टिक, थर्मोसेटिंग प्लास्टिक, जैव निम्नीकरणीय, जैव अनिम्नीकरणीय और भी बहुत कुछ इस अध्याय से जुड़ा हुआ पढ़ने को मिलेगा।
इस 8th Class Science Notes in Hindi chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक (Synthetic Fibers and Plastics ) हमे बहुत कुछ नया पढ़ने को मिलेगा और बहुत कुछ नया सिखने को मिलेगा।
Chapter = 2
(हमारे आस-पास के पदार्थ)
➡️ संश्लेषित अथवा मानव निर्मित रेशे किसे कहते हैं ?
- कपास, ऊन, रेशम, आदि पौधों अथवा जंतुओं से प्राप्त होते हैं। दूसरी ओर संश्लेषित रेशे मनुष्यों द्वारा बनाए जाते हैं। इसलिए ये संश्लेषित अथवा मानव निर्मित रेशे कहलाते हैं।
➡️ बहुलक (अंग्रेजी में पॉलीमर) किसे कहते हैं ?
- एक संश्लेषित रेशा भी छोटी इकाइयों को जोड़कर बनायी गयी एक श्रृंखला है। प्रत्येक छोटी इकाई वास्तव में एक रासायनिक पदार्थ है। इस प्रकार की अनेक छोटी इकाइयाँ मिलकर एक बड़ी एकल इकाई बनाते हैं जो बहुलक कहलाती है।
- शब्द ग्रीक भाषा के दो शब्दों (poly तथा mer) से मिलकर बना है।
- ‘पॉली’ का अर्थ अनेक तथा ‘मर’ का अर्थ भाग अथवा इकाई है।
- अतः एक पॉलीमर या बहुलक बहुत सी इकाइयों के दोहराने से बनता है।
➡️ रेयॉन अथवा कृत्रिम रेशम कैसे कहलाया हैं ?
- रेशम कीट से प्राप्त किया जाता है। इसकी खोज चीन में हुई थी और इसे लम्बे समय तक कड़ी सुरक्षा में गोपनीय रखा गया। रेशम रेशे से प्राप्त कपड़ा बहुत महंगा होता है परन्तु इसकी सुन्दर बुनावट ने प्रत्येक व्यक्ति को मोह लिया। रेशम को कृत्रिम रूप से बनाने के प्रयास किये गए। उन्नीसवीं शताब्दी के अन्तिम छोर पर वैज्ञानिकों को रेशम समान गुणों वाले रेशे प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई। इस प्रकार का रेशा काष्ठ लुगदी के रासायनिक उपचार से प्राप्त किया गया। यह रेशा रेयॉन अथवा कृत्रिम रेशम कहलाया।
➡️ ऐक्रिलिक किसे कहते हैं ?
- हम सर्दियों में स्वैटर पहनते हैं तथा शाल अथवा कम्बलों का उपयोग करते हैं। इनमें से बहुत से वास्तव में प्राकृतिक ऊन से निर्मित नहीं होते, यद्यपि वे ऊन के सदृश दिखाई देते हैं। ये अन्य प्रकार के संश्लेषित रेशे से तैयार किये जाते हैं जो ऐक्रिलिक कहलाता है।
➡️ थर्मोप्लास्टिक किसे कहते हैं ?
- प्लास्टिक जो गर्म करने पर आसानी से विकृत हो जाता है और सरलतापूर्वक मुड़ जाता है, थर्मोप्लास्टिक कहलाता है।
- पॉलिथीन और पीवीसी (PVC) थर्मोप्लास्टिक के कुछ उदाहरण हैं।
➡️ थर्मोसेटिंग प्लास्टिक किसे कहते हैं ?
- कुछ प्लास्टिक ऐसे हैं जिन्हें एक बार साँचे में ढाल दिया जाता है तो इन्हें ऊष्मा देकर नर्म नहीं किया जा सकता। ये थर्मोसेटिंग प्लास्टिक कहलाते हैं।
- इसके दो उदाहरण हैं बैकलाइट और मेलामाइन
➡️ जैव निम्नीकरणीय किसे कहते हैं ?
- पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रिया, जैसे जीवाणु की क्रिया द्वारा अपघटित हो जाता है, जैव निम्नीकरणीय कहलाता है।
➡️ जैव अनिम्नीकरणीय किसे कहते हैं ?
- पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा सरलता से विघटित नहीं होता, जैव अनिम्नीकरणीय कहलाता है।
8th Class Science Notes in Hindi chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक (Synthetic Fibers and Plastics ) आशा करते है की आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी।
अगर आपको हमारे 9th Class Science Notes in Hindi chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं (Is Matter Around Us Pure ) पसंद आए तो इसे आपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।
What’s up i am kavin, its my first time to commenting anywhere, when i read this post i thought i could also make comment due to this
good article.