Class 9 Science Notes in Hindi Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई (The Fundamental Unit of Life)

Class 9 Science Notes in Hindi Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई (The Fundamental Unit of Life)

Table of Contents

Class 9 Science Notes in Hindi Chapter 5

जीवन की मौलिक इकाई

(The Fundamental Unit of Life) 

Class 9 Science Notes in Hindi Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई (The Fundamental Unit of Life) 9th Class Science Notes in Hindi Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई (The Fundamental Unit of Life)

9th Class Science Notes in Hindi chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई (The Fundamental Unit of Life) इस अध्याय में हमे कोशिका, कोशिका अंगक, कोशिका झिल्ली, प्लाज्मा झिल्ली, प्लाज्मालेमा, समपरासरी विलयन (Isotonic Solution), अति परासरण दाबी (Hypertonic Solution), अल्प परासरण दाबी विलयन (Hypotonic Solution), कोशिका भित्ति (Cell wall), केन्द्रक (Head Quarter of cell), गाल्जी उपकरण (Golgi Appratus) और भी बहुत कुछ इस अध्याय से जुड़ा हुआ पढ़ने को मिलेगा।

इस Class 9 Science Chapter 5 Notes in Hindi 5 जीवन की मौलिक इकाई (The Fundamental Unit of Life) इस अध्याय में हमे बहुत कुछ नया पढ़ने को मिलेगा और बहुत कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Chapter = 5

(जीवन की मौलिक इकाई )

➡️ कोशिका किसे कहते हैं ?

  • सभी जीव सूक्ष्म कोशिकाओं के बने होते हैं। जिन्हें कोशिका कहते है।
  • सभी जीवों की संरचनात्मक व कार्यात्मक इकाई कोशिका (Cell) है।

➡️ कोशिका कुछ अन्य जानकारिया

  • कोशिका के आकार, आकृति व संगठन अध्ययन साइटोलॉजी (Cytology) कहलाता  हैं।
  • सन् 1665 में  कोशिकाओं में ‘रॉबटा हुक’ ने कोशिका को देखा।
  •  सबसे पहले कोशिका को एन्टोनी ल्यूवेनहॉक ने देखा था।

➡️ कोशिका आकार कितना होता हैं ?

  • विभिन्न जीवों की कोशिकाएँ विभिन्न आकार की होती है। कुछ कोशिकाएँ सूक्ष्मदर्शीय होती हैं।
  • जबकि कुछ कोशिकाएँ नंगी आँखों से देखी जा सकती हैं इनका आकार 0.2 um से 18 cm तक होता हैं। 
  • एक बहुकोशिकीय जीव का आकार आमतौर पर 20-30 mn होता है।
  • सबसे बडी कोशिका शुतरमुर्ग का अण्डा 15 सेमी. लम्बा व 8 सेमी. चौडा होता है। 
  • सबसे छोटी कोशिका-माइकोप्लाज्मा (0.1 aum) 
  • मनुष्य का अण्ड लगभग 0.1 mm लम्बाई का होता है। 

➡️ कोशिका अंगक किसे कहते हैं ? 

  • कोशिकाओं के विभिन्न भागो को कोशिका अंगक कहते हैं।
  • कोशिकाओं के तीन मुख्य भाग होते हैं
  • (i) प्लाज्मा झिल्ली (Cell membrane)
  • (ii) केन्द्रक (Nucleus)
  • (iii) कोशिका द्रव्य (Cytoplasm)

➡️ कोशिका झिल्ली (Cell membrane)  किसे कहते हैं ?

  • कोशिका झिल्ली को प्लाज्मा झिल्ली या प्लाज्मालेमा (Plasma lema) कहते हैं।
  • यह प्रत्येक कोशिका को दूसरी कोशिका के कोशिका द्रव्य से अलग करता है।
  • यह जन्तु कोशिका व पादप कोशिका दोनों में पाई जाती है।
  • यह जन्तुकोशिका में सबसे बाहरी झिल्ली व पादप कोशिका में से कोशिका भित्ति (Cellwall) के नीचे पाई जाती है।
  • यह प्रोटीन (Protein) व लिपिड (Lipid) की बनी होती है।
  • कोशिका झिल्ली वर्णात्मक पारगम्य  झिल्ली (Selective permiable membrane) होती है। जो कोशिका के अन्दर या बाहर से केवल कुछ पदाथा को अन्दर या बाहर आने-जाने देती है।
  •  Singer और Nicholson के Fluid mosaic model शसद्धान्त के अनुसार यह एक प्रोटीन की सतह है जो कक शलवपड की दो सतह के बीच सैडववच (Sandwitch) की तरह होती है जो कक 75A मोटी होती है।
  • यह लचीली होती है जो कक मोडी, तोडी व दोबारा जुड सकती है।

➡️ प्लाज्मा झिल्ली (Plasma Membranes) का काम क्या होता है?

  • यह कोशिका के अन्दर व बाहर अणुओं को आने-जाने देती है।
  • यह कोशिका के निश्चित आकार को बनाए रखती है।
  • प्लाज्मा झिल्ली के अन्दर व बाहर अणुओं का आदान-प्रदान यह दो प्रकार से विसरण व परासरण।

➡️ विसरण व परासरण में अंतर

  • विसरण
  •  उच्च सान्द्रता से तनम्न सान्द्रता की और स्वत गमन
  •  यह दोनों पदाथा की सान्द्रता को सामान कर देता है।
  •  ठोस, द्रव, गैस तीनों में सम्भव
  •  अपनी सान्द्रता में अन्तर के आधार पर विभिन्न पदार्थ गतत करने के लिए स्वतन्त्र है।
  •  परासरण
  •  वर्णात्मक  झिल्ली द्वारा जल ( विलायक) के अणुओं का उच्च सान्द्रता से निम्न सान्द्रता की और गमन
  •  यह दोनों पदाथा की सान्रता को समान कर देता है।
  •  केवल द्रव्य माध्यम में सम्भव।
  •  केवल विलयन गति करने के लिए स्वतन्त्र विलयन नहीं।
  •  बाह्य परासरण-कोशिका के अन्दर से विलायक का बाहर गमन।
  •  अतःपरासरण-कोशिका के बाहर से विलायक का अन्दर को गमन।

➡️ सान्द्रता के अनुसार विलयन के कितने प्रकार होते है?

  • सान्द्रता के अनुसार विलयन के तीन प्रकार होते है
  • समपरासरी विलयन (Isotonic Solution)
  • अति परासरण दाबी (Hypertonic Solution)
  • अल्प परासरण दाबी विलयन (Hypotonic Solution)

➡️  समपरासरी विलयन (Isotonic Solution) किसे कहते हैं ?

  • जब कोशिका के अन्दर व बाहर की सान्द्रता समान है तो यह समपरासरी विलयन कहते है।

➡️ अति परासरण दाबी (Hypertonic Solution) किसे कहते हैं ?

  • जब कोशिका के अन्दर की सान्द्रता बाह्य द्रव की सान्द्रता से अधिक है तो कोशिका के अन्दर से जल बाहर निकल जाता है जिससे कोशिका सिकुड़ जाती है इसे अति परासरण दाबी (Hypertonic Solution) कहते है।

➡️ अल्प परासरण दाबी विलयन (Hypotonic Solution) किसे कहते हैं ?

  • जब कोशिका के बाहर के विलयन की सान्द्रता कम होती है तो कोशिका के अन्दर अन्तःपरासरण के कारण कोशिका फूल जाएगी व फट जाएगी। इसे अल्प परासरण दाबी विलयन (Hypotonic Solution) कहते हैं  
  • कोशिका फूल जाएगी व फट जाएगी। इसे अल्प परासरर् दाबी ववलर्न (Hypotonic Solution) कहते हैं 

➡️ कोशिका भित्ति (Cell wall) किसे कहते हैं ?

  • यह पादप कोशिका की सबसे बाह्य झिल्ली है, जन्तु कोशिका में अनुपस्थित जिसे कोशिका भित्ति (Cell wall) कहते है।
  •  यह सख्त, मजबूत, मोटी, सरंध्र अजीवित संरचना है, यह सेलुलोज की बनी होती है, कोशिकाएँ मध्य मध्य भित्ति (Middle lamellae) द्वारा एक- दूसरे रे से जुडी होती है।

➡️ कोशिका भित्ति के काम क्या है?

  • कोशिका को संरचना प्रदान करना।
  • कोशिका को मजबूती प्रदान करना।
  • यह सरंध्र होती है और विभिन्न को अणुओं आर-पार जाने देती है।
  • इसमें मरम्मत करने व पुनर्जनन की क्षमता होती है।

➡️ केन्द्रक (Nucleus) किसे कहते हैं?

  • यह कोशिका का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो कि कोशिका की सभी क्रियाओं पर नियंत्रण करता है।
  • यह कोशिका का केन्द्रक (Head Quarter of cell) कहलाता है।
  • इसकी खोज 1831 रॉबर्ट ब्राउन ने की
  • यूकेरियोटिक कोशिकाओं में स्पष्ट केन्द्रक होता है जबकि प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में प्राथमिक केन्द्रक होता है।
  • केन्द्रक द्रव्य में केन्द्रकाय (Nucleolus) व क्रोमेटिन (Chromatin) धागे होते हैं
  • क्रोमोसोम या क्रोमेटिन धागे डी. एन. ए. के बने होते हैं जो कि आनुवंशिक सूचनाओं को एक पीढी से दूसरी पीढी में जनन के द्वारा भेजते हैं।

➡️ केन्द्रक के काम क्या है ?

  • यह कोशिका की सभी उपापचय क्रियाओं का नियंत्रण करता है।
  • यह आनुवंशिकी सूचनाओं को एक पीढी से जनक पीढी तक भेजने का कार्य करता है।

➡️ कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) किसे कहते हैं?

  • कोशिका वह का द्रव्य जिसमें सभी कोशिका अंगक पाए जाते हैं कोशिका द्रव्य कहलाता है। 
  • यह जैविक व कैटाबोलिक क्रियाएं सम्पन्न होती है।

➡️ इसके दो भाग होते हैं?

  • सिस्टोल (Cystol)- जलीय द्रव्य जिसमें विभिन्न प्रोटीन होती है।
  • कोशिका अंगक (Call Organelles) विभिन्न प्रकार के अंगक जो प्लाज्मा झिल्ली द्वारा घिरी होती है।

➡️ गाल्जी उपकरण (Golgi Appratus) किसे कहते हैं?

  • ये पतली झिल्ली युक्त चपटी पुटिकाओं का समूह है जो एक- दूसरे के ऊपर समान्तर सजी रहती है जिसे गाल्जी उपकरण (Golgi Appratus) कहते हैं।
  • इनका आविष्कार (खोज) (Camilo golgi) ने किया था। 
  • ये प्रोकैरियोटिक, स्तनधारी, RBC व Sieve cells में अनुपस्थित होती है।

➡️ गाल्जीकाय के काम क्या ?

  • यह लिपिड बनाने में सहायता करता है।
  • यह स्वभाव से स्रावी होता है, मेलेनिन संश्लेषण में  सहायता करता है। 
  • अंतर्द्रव्यी जालिका में संश्लेषण प्रोटीन व लिपिड का संग्रहण गाल्जीकाय में किया जाता है। 
  • कुछ पुदटकाओं में एन्जाइम बन्द किए जाते हैं।

➡️ माइटोकॉण्ड्रिया (Mitochondria) किसे कहते हैं?

  • ये प्रोकैरियोटिक में अनुपस्थित होती है, इसको कोशिका का पावर हाउस भी कहते हैं। ये एक दोहरी झिल्ली वाले होते हैं।
  • बाह्य परत चिकनी एवं छिद्रित होती है। अन्तः परत बहुत वलित होती है और क्रिस्टी (Cristae) का निर्माण करते हैं।

➡️ माइटोकॉण्ड्रिया के का काम क्या ?

  • इसका मुख्य कार्य ऊजाा को ATP के रूप में संचित करना है।
  • यह क्रेब्स चक्र का मुख्य स्थान है

➡️ राइबोसोम (Ribosome) किसे कहते हैं?

  • यह अत्यंत छोटे गोल कण हैं जो जीव द्रव्य में स्वतन्त्र रूप से तैरते या अंतद्रव्यी जालिका की बाहरी सतह पर चुपके पाए जाते हैं। ये RNA व प्रोटीन के बने होते हैं। 

➡️ अंतद्रव्यी जालिका (Endoplasmic Reticulam) किसे कहते हैं?

  • यह झिल्ली युक्त नलिका तथा शीट का विशाल तंत्र होता है।
  • इसकी खोज Porter, Claude एवं Fullam ने की।
  • यह प्रोकैरियोटिक कोशिका व स्तनधारी इरेथ्रोसाइट (Mammallian erythrocyte) के अलावा सभी में पाया जाता है।

➡️ चिकनी अंतद्रव्यी जालिका  (Smooth Endoplasmic Reticulam) और खुदरी अंतद्रव्यी जालिका  (Rough Endoplasmic Reticulam) में अंतर ?

  • चिकनी अंतद्रव्यी जालिका (Smooth Endoplasmic Reticulam) झिल्ली व नलिकाओं से बना होता है।
  • यह स्टीरायड, लिपिड व पाली सैकराइड बनाने में मदद करता है।
  • राइबोसोम अनुपस्थित
  • मुख्य कार्य कोशिका द्रव्य के भागों तथा केन्द्रक के मध्य प्रोटीन के परिवहन के लिए नलिका सुविधा प्रदान करना
  • खुरदरी अंतर्द्रव्यी जालिका (Rough Endoplasmic Reticulam)
  • ये सिस्टर्नी व नलिकाओं का बना होता है।
  • प्रोटीन संश्लेषण में सहायक
  • राइबोसोम उपजस्थत है।

➡️ अन्तददव्यी जशलका (Endoplasmic Reticulam) के काम क्या हैअन्तर्दव्यी जलिका (Endoplasmic Reticulam) के काम क्या है?

  • यह केवल ऐसा अंगक है जो कोशिका के अन्दर पदार्थों के केन्द्रक के बीच परिवहन के लिए नलिका सुविधा प्रदान करता है। 
  • यह अंगकों के बीच Bio-chemical क्रियाओं के लिए स्थान उपलब्ध कराता है।
  • यह वसा, स्टीरायड, कोलस्ट्राल के संश्लेषण में मदद करता है।
  •  यह कोशिकाओं में SER विष तथा दवा को निरविषिकरण (Detoxification) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

➡️ राइबोसोम के काम क्या है?

  • राइबोसोम अमीनों एसिड से प्रोटीन संश्लेषण का मुख्य स्थान है।
  • सभी संरचनात्मक व क्रियात्मक प्रोटीन (एन्जाइम) का संश्लेषण राइबोसोम द्वारा किया जाता है।
  • संश्लेषित प्रोटीन कोशिका के विभिन्न भागों में अन्तःद्रवी जालिका द्वारा कोशिका के विभिन्न भागों तक भेज दिया जाता है।

➡️   लवक (Plastid) किसे कहते हैं?

  • ये केवल पादप कोशिकाओं में पाए जाने वाले हैं जो आन्तरिक संगठन में झिल्ली की कई परतें होती हैं। जो एक पदार्थ के अन्दर धसी होती हैं। इस पदार्थ को स्ट्रोमा कहते हैं। ये आकार व आकृति में रिवन कुडलित आदि तरह के होते हैं।
  • ये तीन प्रकार के होते हैं। 
  • ल्यूकोप्लास्ट (सफेद) (जड़ों में)
  • क्रोमोप्लास्ट लाल, भूरे (जड़े, तना, पत्ती)
  • क्लोरोप्लास्ट (हरा) पत्तियों

➡️  क्लोरोप्लास्ट किसे कहते है ?

  • क्लोरोप्लास्ट केवल पादप कोशिका में पाए जाते हैं। ये सूर्य की ऊर्जा में प्रकाश संश्लेषण में सहायक होते हैं।
  • क्लोरोप्लास्ट प्रकाश संश्लेषण से भोजन बनाते हैं इसलिए उन्हें कोशिका की रसोई भी कहते हैं।

➡️ रिक्तिका (Vacuoles) किसे कहते हैं?

  • ये कोशिका द्रव्य में झिल्ली द्वारा निश्चित थैली के आकार की संरचनाएँ होती हैं जिन्हें टोनो प्लास्ट कहते हैं।
  • जन्तु कोशिका में रिक्तिकाएँ छोटी एवं अधिक पादप कोशिका में एक बड़ी होती है।
  • बड़ी रिक्तिकाएँ कोशिका का 90% भाग घेरे रखती है।
  • कार्य
  • ये कोशिका के अन्दर परासरण दाब का नियन्त्रण व पादप कोशिका में अपशिष्ठ उपापचीय पदार्थ को इक्ट्ठा करने का कार्य करती है।

➡️ लाइसोसोम (Lysosome) किसे कहते हैं?

  • गाल्जी उपकरण की कुछ पुटिकाओं में एन्जाइम इकट्‌ठे हो जाते हैं। ये एकल झिल्ली युक्त होती है। इनका कोई निश्चित आकृति या आकार नहीं होता ये मुख्यतः जन्तु कोशिका में व कुछ पादप कोशिकाओं में पाये जाते हैं।
  • कार्य
  • इनका मुख्य कार्य कोशिका को साफ रखना है।
  • उपापचय प्रक्रियाओं में जब कोशिका क्षतिग्रस्त हो जाती है तो लाइसोसोम की पुटिकाएँ फट जाती हैं और एन्जाइम स्रावित हो जाते हैं और अपनी कोशिकाओं को पाचित कर देते हैं इसलिए लाइसोसोम को कोशिका की आत्मघाती थैली (Suside bag) भी कहा जाता है।

➡️ पादप कोशिका (Plant Cell) और जन्तु कोशिका (Animal Cell) में अंतर?

  • पादप पादप कोशिका (Plant Cell)
  • प्रकाश संश्लेषण हेतु क्लोरोप्लास्ट होता है।
  • आकार व आकृति निश्चित करने के लिए कोशिका भित्ति होती है।
  • लाइसोसोम नहीं पाया जाता।
  • कोशिकाएँ मुख्यतः चतुर्भुजाकार।
  • गाल्जी उपकरण पूर्ण विकसित नहीं।
  • जन्तु कोशिका (Animal Cell)
  • क्लोरोप्लास्ट नहीं होता।
  • कोशिका भिति नहीं होती आकार अनिश्चित
  • लाइसोसोम पाए जाते हैं।
  • कोशिका का विभिन्न आकार
  • गाल्जी उपकरण उपस्थि त व पूर्ण विकसित

Class 9 Science Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई (The Fundamental Unit of Life) आशा करते है की आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी।

अगर आपको हमारे 9th Class Science Notes in Hindi Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई (The Fundamental Unit of Life) पसंद आए तो तो इसे आपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *