8th Class Science Notes in Hindi Chapter 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध

8th Class Science Notes in Hindi Chapter 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध

8th Class Science Notes in Hindi Chapter 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध (Crop Production And Management) Class 8 Science Chapter 1 in Hindi Notes

Table of Contents

8th Class Science Notes in Hindi Chapter 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध (Crop Production And Management)

8th Class Science Notes in Hindi Chapter 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध8th Class Science Notes in Hindi chapter 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध (Crop Production And Management) इस अध्याय में हमे फसल, खरीफ़ फसल, रबी फसल, जुताई, फाल, हल-शैफ्ट, कुदाली, खाद एवं उर्वरक, सिंचाई, खरपतवार और भी बहुत कुछ इस अध्याय से जुड़ा हुआ पढ़ने को मिलेगा।

इस 8th Class Science Notes in Hindi chapter 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध (Crop Production And Management) हमे बहुत कुछ नया पढ़ने को मिलेगा और बहुत कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Chapter = 1

(फसल उत्पादन एवं प्रबंध)

➡️ फसल किसे कहते हैं ?

  • जब एक ही किस्म के पौधे किसी स्थान पर बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं, तो इसे फसल कहते हैं।
  • Example – गेहूं की फसल का अर्थ है कि खेत में उगाए जाने वाले सभी पौधे गेहूँ के हैं।

➡️ फसल के कितने प्रकार हैं ?

  • फसल के दो प्रकार हैं।
  • खरीफ़ फसल
  • रबी फसल

➡️ खरीफ़ फसल किसे कहते हैं ?

  • वह फसल जिन्हें वर्षा ऋतु में बोया जाता है, खरीफ फसल कहलाती है।
  • Example – भारत में वर्षा ऋतु सामान्यतः जून से सितम्बर तक होती है। धान, मक्का, सोयाबीन, मूँगफली, कपास इत्यादि खरीफ़ फ़सलें हैं।

➡️ रबी फसल के कितने प्रकार हैं ?

  • शीत ऋऋतु (अक्टूबर से मार्च तक) में उगाई जाने वाली फ़सलें रबी फ़सले कहलाती है।
  • Example – गेहूँ, चना, मटर, सरसों तथा अलसी

➡️ जुताई किसे कहते हैं ?

  • मिट्टी को उलटने पलटने एवं पोला करने की प्रक्रिया जुताई कहलाती है।
  • Example – इसे हल चला कर करते हैं।

➡️ फाल किसे कहते हैं ?

  • प्राचीन काल से ही हल का उपयोग जुताई, खाद/ उवर्रक मिलाने खरपतवार निकालने एवं मिट्टी खुरचने के लिए किया जाता रहा है। यह औज़ार लकड़ी का बना होता है जिसे बैलों की जोड़ी अथवा अन्य पशुओं (घोड़े, ऊँट) की सहायता से खींचा जाता है। इसमें लोहे की मजबूत तिकोनी पत्ती होती है जिसे फाल कहते हैं।

➡️ हल-शैफ्ट किसे कहते हैं ?

  • हल का मुख्य भाग लंबी लकड़ी का बना होता है जिसे हल-शैफ्ट कहते हैं।

➡️ कुदाली किसे कहते हैं ?

  • यह एक सरल औजार है जिसका उपयोग खरपतवार निकालने एवं मिट्टी को पोला करने के लिए किया जाता है।

➡️ खाद एवं उर्वरक किसे कहते हैं ?

  • वे पदार्थ जिन्हें मिट्टी में पोषक स्तर बनाए रखने के लिए मिलाया जाता है, उन्हें खाद एवं उर्वरक कहते हैं।

➡️ खाद एवं उर्वरक के बीच अंतर बताओं ?

उर्वरक खाद
  • उर्वरक एक मानव निर्मित लवण है।
  • उर्वरक का उत्पादन फैक्ट्रियों में होता है।
  • उर्वरक से मिट्टी को ह्यूमस प्राप्त नहीं होती।
  • उर्वरक में पादप पोषक, जैसे कि नाइट्रोजन, फास्फोरस तथा पोटैशियम प्रचुरता में होते हैं।
  • खाद एक प्राकृतिक पदार्थ है जो गोबर एवं पौधों के अवशेष के विघटन से प्राप्त होता है।
  • खाद खेतों में बनाई जा सकती है।
  • खाद से मिट्टी को ह्यूमस प्रचुर मात्रा में प्राप्त होती है।
  • खाद में पादप पोषक तुलनात्मक रूप से कम होते हैं।

➡️ खाद के लाभ बताओं ?

  • खाद के लाभ जैविक खाद उर्वरक की अपेक्षा अधिक अच्छी मानी जाती है। इसका मुख्य कारण है।
  • इससे मिट्टी की जलधारण क्षमता में वृद्धि होती है।
  • इससे मिट्टी भुरभुरी एवं सरंध हो जाती है।
  • जिसके कारण गैस विनिमय सरलता से होता है।
  • इससे मित्र जीवाणुओं की संख्या में वृद्धि हो जाती है।
  • इस जैविक खाद से मिट्टी का गठन सुधर जाता है।

➡️ सिंचाई किसे कहते हैं ?

  • निश्चित अंतराल पर खेत में जल देना सिंचाई कहलाता है।
  • सिंचाई के स्रोत : कुएँ, जलकूप, तालाब झील, नदियाँ बाँध एवं नहर इत्यादि जल के स्रोत हैं।

➡️ खरपतवार किसे कहते हैं ?

  • खेत में कई अन्य अवांछित पौधे प्राकृतिक रूप से फसल के साथ उग जाते हैं। इन अवाछित पौधों को खरपतवार कहते हैं।

➡️ निराई किसे कहते हैं ?

  • खरपतवार हटाने को निराई कहते हैं।

➡️ खरपतवारनाशी किसे कहते हैं ?

  • रसायनों के उपयोग से भी खरपतवार नियंत्रण किया जाता है, जिन्हें खरपतवारनाशी कहते हैं।

➡️ कटाई किसे कहते हैं ?

  • फसल की कटाई एक महत्वपूर्ण कार्य है। फसल पक जाने के बाद उसे काटना कटाई कहलाता है।

➡️ हार्वेस्टर किसे कहते हैं ?

  • हमारे देश में दराँती की सहायता से हाथ द्वारा कटाई की जाती है अथवा एक मशीन का उपयोग किया जाता है जिसे हार्वेस्टर कहते हैं।

➡️ थ्रेशिंग किसे कहते हैं ?

  • काटी गई फसल से बीजों / दानों को भूसे से अलग करना होता है। इसे थ्रेशिंग कहते हैं।

➡️ पशुपालन किसे कहते हैं ?

  • घरों में अथवा फार्म पर पालने वाले पालतू पशुओं को उचित भोजन, आवास एवं देखभाल की आवश्यकता होती है। जब यह बड़े पैमाने पर किया जाता है तो इसे पशुपालन कहते हैं।

8th Class Science Notes in Hindi chapter फसल उत्पादन एवं प्रबंध (Crop Production And Management)

आशा करते है की आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी।

 

अगर आपको हमारे 8th Class Science Notes in Hindi chapter 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध (Crop Production And Management) पसंद आए तो इसे आपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *