Class 9 Science Notes in Hindi Chapter 3

Class 9 Science Notes in Hindi Chapter 3 अणु और परमाणु (Atom and Molecules )

Class 9 Science Notes in Hindi Chapter 3 अणु और परमाणु (Atom and Molecules ) 9th Class Science Notes in Hindi Chapter 3 अणु और परमाणु (Atom and Molecules )

Class 9 Science Notes in Hindi Chapter 3 अणु और परमाणु (Atom and Molecules )

9th Class Science Notes in Hindi Chapter 3 अणु और परमाणु (Atom and Molecules )

9th Class Science Notes in Hindi chapter 3 अणु और परमाणु (Atom and Molecules ) इस अध्याय में हमे रासायनिक संयोजन के नियम, द्रव्यमान संरक्षण का नियम, स्थिर अनुपात का नियम, तत्व, परमाणु, अणु, परमाणुकता, द्विपरमाणुक, त्रिपरमाणु, अवोगद्रो स्थिरांक या अवोगद्रो संख्या और भी बहुत कुछ इस अध्याय से जुड़ा हुआ पढ़ने को मिलेगा।

इस Class 9 Science Chapter 3 Notes in Hindi अणु और परमाणु (Atom and Molecules ) हमे बहुत कुछ नया पढ़ने को मिलेगा और बहुत कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Chapter = 3

(अणु और परमाणु)

➡️ रासायनिक संयोजन के नियम ?

  • लवाइजिए एवं जोजफ एल. प्राउस्ट (Joseph L. Proust) ने बहुत अधिक प्रायोगिक के बाद रासायनिक संयोजन के दो नियम दिए।
  • 1 द्रव्यमान संरक्षण का नियम
  • 2 स्थिर अनुपात का नियम

➡️ द्रव्यमान संरक्षण का नियम किसे कहते हैं ?

  • द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार किसी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो सृजन किया जा सकता है न ही विनाश इसे द्रव्यमान संरक्षण के नियम कहते हैं।

➡️ स्थिर अनुपात का नियम किसे कहते हैं ?

  • किसी भी रासायनिक यौगिक में उसके अवयवी तत्वों का अनुपात सदैव निश्चित होता है चाहे वह यौगिक किसी भी विधि से प्राप्त किया गया हो स्थिर अनुपात का नियम कहलाता है।

➡️ तत्व किसे कहते हैं ?

  • किसी पदार्थ का वह मूल पदार्थ जिसे शरालकृत नही किया जा सकता हो तत्व कहलाता है।
  • Example – आर्गन (Ar), हीलियम (He), ऑक्सीजन (O) इत्यादि।

➡️ परमाणु किसे कहते हैं ?

  • पदार्थ का वह छोटा कण जिसे और आगे तोड़ा नहीं किया जा सकता परमाणु कहलाता है।

➡️ अणु किसे कहते हैं ?

  • अणु दो या दो से अधिक परमाणुओं से मिलकर बना होता है।
  • Example – 02, H2, N2 इत्यादि।

➡️ परमाणुकता किसे कहते हैं ?

  • किसी अणु संरचना में प्रयुक्त होने वाले परमाणुओं की संख्या को उस अणु की परमाणुकता कहते है।
  • ऑक्सीजन के अणु (O2) की परमाणुकता 2 हैं।
  • फास्फोरस के अणु (P4) की परमाणुकता 4 हैं।

➡️ द्विपरमाणुक किसे कहते हैं ?

  • कुछ तत्व जैसे O, H, Cl आदि अपने दो परमाणुओं से अणु बनाते है। ऐसे तत्व को द्विपरमाणुक कहा जाता हैं।
  • Example – H₂, O₂

➡️ त्रिपरमाणु किसे कहते हैं ?

  • वह अणु जो तीन परमाणु से मिलकर बना होता है त्रिपरमाणु अणु कहलाता हैं।
  • Example – O3

➡️ अवोगद्रो स्थिरांक या अवोगद्रो संख्या किसे कहते हैं ?

  • किसी पदार्थ के एक मोल मे कणों की संख्या निश्चित मान होता है जिसका मान 6.02214076×10²³ होता हैं इस संख्या को  अवोगद्रो स्थिरांक या अवोगद्रो संख्या कहते हैं।

➡️ मोलर द्रव्यमान किसे कहते हैं ?

  • एक मोल पदार्थ का द्रव्यमान मोलर द्रव्यमान कहलाता है।

➡️ आयन किसे कहते हैं ?

  • धातु एवं अधातु युक्त यौगिक आवेशित कणों से बने होते हैं। इन आवेशित कणों को आयन कहते हैं। (आयन एक परमाणु या परमाणुओं का समूह होता है जिस पर कुछ अविश धनात्मक ऋनात्मक आवश्य रहते हैं।)
  • Example – के लिए सोडियम क्लोराइड (NaCl) को लीजिए। इसमें धनात्मक सोडियम आयन (Na+) तथा ऋणात्मक क्लोराइड आयन (CI–) संघटक कण के रूप में विद्यमान होते हैं।

➡️ ऋणायन तथा धन आवेशित किसे कहते हैं ?

  • आयन आवेशित कण होते हैं तथा इन पर ऋण अथवा धन आवेश होता है। ऋण आवेशित कण को ऋणायन (anion) तथा धन आवेशित कण को धनायन (cation) कहते हैं।

➡️ संयोजकता किसे कहते हैं ?

  • किसी तत्व के परमाणु द्वारा संयोजन करने की क्षमता उस तत्व की संयोजकता कहलाती है।

Class 9 Science Chapter 3 Notes in Hindi अणु और परमाणु (Atom and Molecules ) आशा करते है की आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी।

अगर आपको हमारे  9th class Science Notes in Hindi अणु और परमाणु (Atom and Molecules ) पसंद आए तो तो इसे आपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *